सेंट मीरा स्कूल शिवगंज मै स्पोर्ट्स व गेम डे का आयोजन 
टेबल टेनिस टूर्नामेंट, टेबल टेनिस सिलेक्शन, बच्चों की खेल प्रतियोगिता, का आयोजन
फ्रॉग रेस, स्पून रेस और सैक रेस में बच्चों ने दिखाया उत्साह; टेबल टेनिस सिलेक्शन टूर्नामेंट में चुने गए टॉप-5 खिलाड़ी
शिवगंज। सेंट मीरा स्कूल में शनिवार को भव्य स्पोर्ट्स डे ’ का आयोजन उत्साह, उमंग और खेल भावना के साथ किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। वहीं टेबल टेनिस में विद्यार्थियों की प्रतिभा को परखने के लिए विशेष सिलेक्शन टूर्नामेंट भी आयोजित हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ खेल ध्वज फहराकर तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए किया गया। प्राथमिक वर्ग के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने Frog Race, Spoon Race और Sack Race में बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिताओं के दौरान बच्चों ने अपनी फुर्ती, संतुलन और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
टेबल टेनिस में रहा कड़ा मुकाबला
खेल दिवस का मुख्य आकर्षण टेबल टेनिस सिलेक्शन टूर्नामेंट रहा। इसमें छात्र एवं छात्राओं के लिए अलग-अलग वर्गों में मुकाबले आयोजित किए गए। खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल कौशल और प्रदर्शन के आधार पर लड़कों एवं लड़कियों के वर्ग से टॉप-5 रैंक हासिल करने वाले खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी आगामी खेल प्रतियोगिताओं में संस्था का प्रतिनिधित्व करेंगे।
Victory Stand पर विजेताओं का सम्मान
प्रतियोगिताओं के समापन पर पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताओं एवं टेबल टेनिस में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को Victory Stand पर सम्मानित किया गया।
विजेता खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाणपत्र तथा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके साथ ही प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेने वाले विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने के लिए Consolation Awards भी प्रदान किए गए।
आयोजन में टीम की महत्वपूर्ण भूमिका
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वर्षा मैडम ने प्रभावशाली मंच संचालन कर कार्यक्रम को जीवंत बनाए रखा। सतीश जी ने टेबल टेनिस टूर्नामेंट के कुशल संचालन एवं परिणाम निर्धारण की जिम्मेदारी संभाली। वहीं अंकित जी ने Sports Events के सफल प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा रेखा मैडम ने विद्यार्थियों के सम्मान एवं पुरस्कार वितरण में योगदान दिया। Sports & Games Day के माध्यम से विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, आत्मविश्वास, प्रतिस्पर्धा और टीम भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। बच्चों के उत्साह और शानदार प्रदर्शन ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।








