शिवगंज से कल निकलेगी 12वीं पैदल कांवड़ यात्रा, सुंदर कांवड़ पर मिलेंगे पुरस्कार

SHARE:

शिवगंज से कल निकलेगी 12वीं पैदल कांवड़ यात्रा, सुंदर कांवड़ पर मिलेंगे पुरस्कार

शिवगंज। सनातन धर्म महिला सेवा समिति शिवगंज-सुमेरपुर की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 12वीं पैदल कांवड़ यात्रा का आयोजन 16 अगस्त, रविवार को किया जाएगा।

महामंडलेश्वर श्री अयोध्यादास जी महाराज के सान्निध्य में निकलने वाली यह यात्रा श्री गोपालजी मंदिर शिवगंज से प्रारंभ होकर गोपेश्वर महादेव मंदिर बड़गांव पहुंचेगी। समिति की अध्यक्ष ऊषा अग्रवाल व सचिव हस्तु खंडेलवाल ने बताया कि गोपेश्वर महादेव मंदिर में 9 से 15 अगस्त तक महामंडलेश्वर श्री अयोध्यादास जी महाराज के मुखारविंद से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के समापन के अगले दिन 16 अगस्त को सुबह 7 बजे श्री गोपालजी मंदिर शिवगंज में आरती के बाद कांवड़ यात्रा गाजे-बाजे के साथ रवाना होगी। यात्रा शिवगंज से बड़गांव होते हुए गोपेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगी। यहां श्रद्धालु पवित्र जल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

राज्य

शहर चुनें